कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार कार व बाइक के बीच हुई सामने की टक्कर के चलते दुपहिया सवार दो युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत आते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कटराईं का है।
सामने से बाइक को ठोंका:
घायलों की पहचान गौतम पुत्र नीटू निवासी दोहलू नाला और सुरेंदर नर बहादुर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक कटराईं के पास तेज रफ्तार वाहन नंबर HP 33D-5421 ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस वजह से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
चालक हुआ फरार
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बस में ले जा रहा था नशा, पुलिस ने रास्ते में दबोचा, बरामद हुई चरस की खेप
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे आरोपित चालक को ढूंढने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks