सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में घर से चारा लाने गए एक 13 वर्षीय बच्चे की पेड़ से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित संगहाड़ उपमंडल के तहत आते गांव डुंगी का है।
नौवीं में पढ़ता था बालक
मृतक बच्चे की पहचान अशोक पुत्र सुभाष चंद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का कक्षा नौंवी का छात्र था। मिली जानकारी के मुताबिक अशोक घर से पशुओं के लिए चारा लाने गया हुआ था। इस दौरान अचानक वह 40 फुट उंचे बिऊल के पेड़ से नीचे गिर गया।
सीर में आई गंभीर चोट
गिरन की वजह से बच्चे को सिर में गहरी चोट पहुंची। इस पर परिजन आनन-फानन में अपने बेटे को लेकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगहाड़ पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः टयूशन से घर लौट रही थी नौवीं कक्षा की छात्रा, युवकों ने अपहरण कर की नीच हरकत
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
प्रधान ने की सरकार से मदद की अपील
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा ने बताया कि मृतक निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को राहत राशी देने की मांग की है। उधर, एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि नायब तहसीलदार संगड़ाह को मामले में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दे दिए है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks