पिंजौर/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी अभिनव नामक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ोसी राज्य हरियाणा स्थित पिंजौरा क्षेत्र से सड़क किनारे नाले में पड़ी बंद बोरी से बरामद किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं, अब इस मामले से जुडी बड़ी अपडेट सामने आई है।
आरोपियों ने कबूल अपना जुर्म
दरअसल, इस मामले में पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा कुल चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। ये चारों नशेड़ी बताए जा रहे हैं, जो कि शराब पीने के आदी थे। वहीं, आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
इन परिस्थितियों में हुई ह्त्या
पुलिस द्वारा की गई मामले की जांच में इस बात का पता चला है कि आरोपितों की अभिनव के साथ कहासुनी हुई थी। इस दौरान शराब के नशे में चूर आरोपियों ने अभिनव से लड़ाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चारों ने अभिनव के शव को बोरी में बंद कर नाले किनारे फेंक दिया और खुद मौके से फरार हो गए।
आरोपियों की पहचान
- भरत मित्तल उर्फ विक्की निवासी गणेश विहार अंबाला,
- जसप्रीत सिंह उर्फ जस बीरवाल नाभा पटियाला पंजाब,
- राकेश कुमार निवासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर
- अमरदीप उर्फ अमर निवासी गांव मानकपुर देवी लाल कॉलोनी पिंजौर
बता दें कि अभिनव चंदेल बद्दी स्थित किसी फार्मा कंपनी में काम करता था। इस दौरान वे कोरोना टेस्ट करवाने हरियाणा आया हुआ था। परंतु इस बीच वे बीती 30 जनवरी से कहीं लापता हो गया। इसकी शिकायत अभिनव के पिता ने बद्दी पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद अभिनव का शव इस हाल में बरामद हुआ और पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढाते हुए आरोपियों को धर दबोचा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks