ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले स्थित लठियानी घाट के पास एक बाईक के झील किनारे अनियंत्रित होने के चलते एक युवक के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक का नाम कार्तिक कुमार था, जो कि सेना का जवान भी बताया जा रहा था। 19 जनवरी 2022 को हुई इस घटना के बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अगोले दिन मृतक युवक के शव को बरामद कर लिया था।
दो युवक थे कार्तिक के साथ कहां से आया तीसरा नाम
वहीं, इस घटना को पूरा एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल, इस मामले के तहत पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बता दें कि घटना के वक्त कार्तिक के साथ उसके दो दोस्त मौजूद थे, जिनका नाम तो इस मामले में पड़ा ही है।
सिर पर चोट की पुष्टि भी हुई थी
जबकि शनिवार को दी गई तहरीर में तीसरा नाम रोहित ठाकुर युवक का नाम भी डाला गया है। बता दें कि शव की बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट की पुष्टि भी हुई थी।
अब इस मामले में मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का शक जताया है और उसके साथी युवकों के खिलाफ यह शिकायत दी है। पुलिस इस मामले में तथ्यों की जांच कर रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks