कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गश्त के दौरान ऑल्टो कार सवार एक शख्स को नशे की खेप संग गिरफ्तार किया है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित आवाही नाग मंदिर के समीप का है।
कुल्लू निवासी है आरोपित
आरोपित तस्कर की पहचान 36 वर्षीय कमल कांत पुत्र ब्राहमी राम निवासी गांव उजली धार भराई कुल्लू के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बैजनाथ पुलिस की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित आवाही नाग मंदिर के समीप नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
1 किलोग्राम 516 ग्राम चरस बरामद
इस बीच कुल्लू की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को टीम द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उन्हें वाहन पर से 1 किलोग्राम 516 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस कर रही जांच
इसके साथ ही मामले के संबंध में आगामी जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित नशे की ये खेप कहां से लाया था व इसे किसे बेचने वाला था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks