शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम के साथ श्रमिकों के मसले पर चर्चा हुई और सीएम ने भी कई राहत भरे संकेत दिए हैं।
चौकीदारों के भरेंगे पद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवसृजित 412 पंचायतों में चौकीदारों के पद सृजित कर उन्हें भरने के निर्देश दिए हैं।
HRTC के मसले पर ये कहा
सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
ये कर्मी होंगे नियमित
सीएम जयराम ठाकुर ने मीटिंग में बताया कि पंचायत वेटरनरी सहायक को नियमित किए जाने को नियमित किए जाने के मामले में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
करुणामूलक के लिए कमेटी
सरकारी विभागों कारपोरेशन और वार्डों में करुणामूलक आधार पर रोजगार देने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी काम करेगी। यह कमेटी सभी मामलों की समीक्षा करेगी।
आशा-आंगनबाड़ी और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पदोन्नति कोटा बढेगा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पदोन्नति कोटा 10 फीसदी और बढ़ेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षक का पदोन्नति कोटा 80 से बढ़ाकर 90 फीसदी किया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks