सोलन: हिमाचल के सोलन जिले के परवाणू में चादर में लिपटे मिले दो महिलाओं के शव मामले से जुडी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अभी तक एक तरफ जहां दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, अब पता चला है कि दोनों के शरीर में जहरीले पदार्थ के कुछ अंश भी मिले हैं। वहीं, शुरूआती जांच में इस बात का भी पता चला है कि दोनों की हत्या मुंह और नाक बंद करके की गई है।
वहीं, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतज़ार किया जा रहा है, जिससे कि अधिक जानकारी सामने आ सके। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। वहीं, युवतियों के पहचान के लिए तस्वीर जारी कर दी गई है।
यहां पढ़ें हुलिए की पूरी डीटेल
युवतियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों लड़कियों की हाइट 5 फीट 3 इंच है। एक लड़की ने बैंगनी रंग का राउंड नेक स्वेटर और काली स्लेक्स पहनी है। एक युवती की दोनों बाजुओं पर टेटू हैं। उसने भी बैंगनी रंग का राउड नेक स्वेटर और काली पेंट पहनी है।
नोट: अगर किसी को भी इन युवतियों से संबंधित कोई सूचना देनी हो तो वह फोन नंबर 01792-233124 और 232507 पर दे सकते हैं।
पुलिस द्वारा की जा रही तहकीकात में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के थाना-चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी है।
सबसे पहले कबाड़ियों ने देखा
बतौर रिपोर्ट्स, सबसे पहले मंगलवार शाम कबाड़ियों ने इन गठरियों को देखा। छूकर देखने पर इसमें शव होने का अंदेशा हुआ, तो इसकी सूचना रेहड़ी वालों के माध्यम से पंचायत प्रधान तक पहुंची। इसके बाद कोटी डाउन हिल साइट सड़क किनारे झाड़ियों में दो गठरी पुलिस थाना परवाणू की टीम ने बरामद की थी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks