हिमाचल कैबिनेटः खुल गए स्कूल, पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की भी चलेंगी कक्षाएं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कैबिनेटः खुल गए स्कूल, पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की भी चलेंगी कक्षाएं

 


शिमलाः
 हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। काफी महत्वपूर्ण समय पर हो रही इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

17 फरवरी से खुले स्कूल 

पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे। आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल का यह फैसला शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों पर लागू होगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं भी ऑफलाइन ली जाएंगी। कोविड नियमों के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी।9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ