जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: स्कूल समेत इन मसलों पर लिए जाएंगे फैसले, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: स्कूल समेत इन मसलों पर लिए जाएंगे फैसले, जानें

 

हिमाचलः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में सामाजिक न्याय मंत्री सरवीण चौधरी मौजूद नहीं रहेंगी। आज होने जा रही कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि आज सरकार द्वारा कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः राशिफल 14 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

फिर चाहे हम छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने की बात करें या फिर प्रदेश के विभिन्न विभागों में होने वाली मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती की। इसके अलावा आज की कैबिनेट बैठक में विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट सत्र पर भी चर्चा होनी है।

जानें किन विषयों पर होगी चर्चा

  • निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने पर बड़ा फैसला हो सकता है। 
  • इसके अलावा सरकार कोरोना संबंधित प्रस्ताव की प्रस्तुति के बाद छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने पर निर्णय ले सकती है।
  • बैठक में जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों के विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। 
  • मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर भी चर्चा होगी। 
  • इसके साथ ही विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट सत्र के बारे में भी चर्चा की जाएगी। 
  • इसके साथ ही बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल की ओर से दिए जाने वाले अभिभाषण को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ