हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपत्ति की गई जान; 7 वर्षीय बच्चे समेत तीन जख्मी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपत्ति की गई जान; 7 वर्षीय बच्चे समेत तीन जख्मी


मंडीः
हिमाचल प्रदेश में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के चलते दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत आते निहरी क्षेत्र के पंडार का है।  

इस हादसे में जान गंवाने वाले दंपत्ति की पहचान 35 वर्षीय इंद्र सिंह व 27 वर्षीय उनकी पत्नी व घायलों की पहचान 40 वर्षीय डोला राम पुत्र नागुराम निवासी ब्रौहकड़ी, 32 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी पंडार व 7 वर्षीय रुहीन पुत्री ओमप्रकाश के तौर पर हुई है। 

खाई में समाई कार

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीते कल यानी मंगलवार देर शाम के करीब पेश आया है। जब कार नंबर HP 30/ 2462 में सवार होकर पांच लोग कहीं जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में जब वे निहरी क्षेत्र के पास स्थित पंडार पहुंचे तो अचानक चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

मौके पर गई एक की जान

यह हादसा इतना भंयकर था की मौके पर ही इंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा पहुंचाया गया। परंतु हालत गंभीर होने के चलते सभी को आगामी उपचार हेतु सुंदरनगर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान इंद्र सिंह की पत्नी की मौत हो गई। 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ