हिमाचल में रफ़्तार का कहर जारी: बेलगाम कार ने बाइक सवार को उड़ाया, हुआ यह अंजाम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में रफ़्तार का कहर जारी: बेलगाम कार ने बाइक सवार को उड़ाया, हुआ यह अंजाम



कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ़्तार के चलते पेश आने वाली दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा खबर कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते सदर थाना धर्मशाला साथ लगते चौक से रिपोर्ट हुई है। जहां एक बेलगाम कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार बुरी तरह से घायल कर दिया। 

कार चालक की लापरवाही आई सामने 

युवक को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा सदर थाना धर्मशाला के साथ लगते बाबा मेडिकल स्टोर चौक धर्मशाला पर हुआ। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई छः दुधारु भैंसों की जान, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बाइक सवार युवक का नाम कैहरिया जवाली निवासी साहिल बताया गया है। वहीं, कार चालक की पहचान अकुल परमार निवासी शामनगर धर्मशाला के रूप में हुई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार कार चालक ने लापरवाही से कार चालते हुए बाइक को टक्कर मारी है। 

टांडा ले जाने पर पता चला हालत गंभीर 

वहीं, हादसे के बाद साहिल को पहले तो क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला पहुंचाया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा रेफर कर दिया। इसके बाद जब टांडा में जांच की गई तो पता चला कि साहिल के सिर में गंभीर चोट है। ऐसे में उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: पति के संज्ञान में ससुर समेत अन्य ने लूटी आबरू, 4 साल की बेटी संग भी..

वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक अकुल परमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ