हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हरियाणा नंबर की गाड़ी, एक की गई जान दूसरा गंभीर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हरियाणा नंबर की गाड़ी, एक की गई जान दूसरा गंभीर


सिरमौरः
हिमाचल प्रदेश में एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के चलते एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि वाहन सवार अन्य शख्स गंभीर रुप से घायल हुआ है। मामला प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आते कमरऊ के समीप का है। 

ग्रामीणों ने किया सूचित

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर स्थित हैवणा मंदिर के पास पेश आया है। जहां एक हरियाणा नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः चारा लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर अचानक गिरा पेड़, बेसुध होकर गिरा नहीं बची जान

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई के बाहर निकाला गया। जिन्हें टीम द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

एक की गई जान 

जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने हादसे में घायल हुए एक शख्स को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः टयूशन से घर लौट रही थी नौवीं कक्षा की छात्रा, युवकों ने अपहरण कर की नीच हरकत

इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ