ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने के चलते इलाके में सनसनी मच गई है। मामला प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के तहत पड़ते समूर कलां पुल के समीप का है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टैंकर से हुई आमने-सामने की भिडंत, दोनों वाहन चालक गंभीर
कांगड़ा निवासी है मृतक
मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र कपिल देव निवासी डूखर, इंदौरा, जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब कुछ स्थानीय लोग कलां पुल के समीप से गुजर रहे थे तो उन्होंने वहां एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़े हुए पाया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पंचायत उपप्रधान को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर बंगाणा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव की तलाशी ली तो उन्हें मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर शव की शिनाख्त की गई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः रात को सोते वक्त हीटर से लगी रजाई में आग, झुलस गया 65 वर्षीय शख्स, नहीं बची जान
इसके उपरांत उन्होंने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले दो तीन दिनों से यहीं इलाके में घूम रहा था। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks