हिमाचलः बजट सत्र से पहले पांच IPS व एक HPS अधिकारी का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः बजट सत्र से पहले पांच IPS व एक HPS अधिकारी का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार


शिमलाः
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बजट सत्र से पहले किसी भी विभाग में तैनात अधिकारियों के तबादले हेतु रोक लगा दी गई थी। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई थी। इस अधिसूचना में लिखा गया था कि केवल सीएम जयराम की अनुमति से ही किसी भी अधिकारी की ट्रांस्फर हो सकती है। 

वहीं, अब इसी कड़ी में सरकार की ओर से बजट सत्र से ठीक पहले छः आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह निर्णय सरकार ने सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिशों पर लिया है। 

यहां जानें लिस्ट कहां हुई किसकी ट्रांस्फर

  • डीआईजी अरूल कुमारः डीआईजी अपराध 
  • जी शिवाकुमारः डीआईजी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो 
  • अरविंद दिग्विजय नेगीः एसपी एसडीआरएफ जुन्गा शिमला 
  • पहली एचपीएपी के कमांडेंट अभिषेक यादवः एसपी चंबा 
  • एसपी कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय शिमला भगत सिंहः कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा
  • एसपी एसडीआरएफ जुन्गा राकेश सिंहः कमांडेंट पांचवीं आईआरबीएन बस्सी बिलासपुर
  • दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला में आईजी कल्याण व प्रशासन डीके यादव एडीजी कानून एवं व्यवस्था का कार्यभार देखेंगे। इसके साथ ही आईजी एपीएंडटी एडीजी एपीएंडटी से संबंधित कार्य भी देखेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ