चंबाः इमानदारी सबसे अच्छी नीति है। यह वाक्य हमें बचपन से ही पाठशालाओं में पढ़ाया जाता है। परंतु कलयुग के इस दौर में इसे सच साबित करना काफी मुश्किल हो गया है, इसकी एक वजह हमारे आसपास बढ़ते चोरी, ठगी के अपराधों को भी माना जा सकता है। परंतु आज के समय में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इमानदारी का प्रतिक बने हुए हैं। जी हम बात कर रहे हैं चंबा जिले के तहत आते तुनुहट्टी के रहने वाले सुरेश शर्मा की। जिन्होंने हिमाचल घूमने आए एक पर्यटक दंपत्ति का पैसों व दस्तावेजों से भार बैग वापस लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में रफ़्तार का कहर जारी: बेलगाम कार ने बाइक सवार को उड़ाया, हुआ यह अंजाम
खाना खाने रुके थे दंपत्ति
मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से दंपत्ति अमोघा वर्षा व अनुषा अपनी कार में सवार होकर यहां घुमने के लिए आए हुए हैं। इस दौरान बीते मंगलवार को वे रास्ते में तुनुहट्टी के पास शर्मा भोजनालय में खाना खाने के लिए रुके।
बैग बैंच पर छूटा
भोजन करने के बाद दंपत्ति वहां से चले गए इस दौरान उनका बैग वहीं भोजनाकल में छूट गया। जो वहां के मालिक सुरेश शर्मा के हाथ लगा। बैग की तलाशी के दौरान इसमें 30 हजार रुपए की नकदी, जरुरी दस्तावेज व कुछ किमती सामान पाया गया।
मालिक बोलाः हां बैग मेरे पास है
वहीं, थोड़ी देर बाद दंपत्ति की ओर से मालिक को फोन आया कि उनका कोई बैग भोजनालय में छूट गया है। इस पर सुरेश शर्मा ने जबाव देते हुए कहा कि हां वह बैग मेरे पास है। यह जानने के बाद डल्हौजी की ओर जा रहे दंपत्ति वापस तुनुहट्टी स्थित शर्मा भोजनालय पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल: अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चली गई छः दुधारु भैंसों की जान, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जहां मालिक ने उनके बैग को उन्हें वापस लौटा दिया। इसके इपरांत उन्होंने बैग में रखे अपने पैसे व जुरुरी दस्तावेज को चेक किया। साथ ही साथ उन्होंने समाजसेवी सुरेश शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks