मंडीः हिमाचल प्रदेश में रात को कमरे में हीटर लगाकर सोए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की झुलसने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित पुलिस थाना सुंदरनगर का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय दिलाराम पुत्र वारडी राम निवासी गांव डडोल डाकघर मैरामसीत तहसील सुंदरनगर के तौर पर हुई है।
रजाई में लगी आग से झुलसा बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग बीते सोमवार को शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में हीटर लगाकर सो गया। इस दौरान उसकी रजाई हीटर पर जा गिरी, जिस वजह से उसकी रजाई ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से वृद्ध की टांगे बुरी तरह से झुलस गई।
पीजीआई ले जाते टूटा दम
जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। परंतु दिलाराम की हालत गंभीर होने के चलते मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल ले जाते हुए बुजुर्ग की मौत हो गई।
प्रशासन के दी फौरी राहत
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अलम में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है। उधर, प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवार को फ़ौरी राहत प्रदान की गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks