कुल्लूः हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले के तहत पड़ते ब्रो थाना का है।
किन्नौर निवासी है आरोपित
आरोपित की पहचान यशमन्त पुत्र प्रभु राम गांव थेमगारम डा. व तहसील सांगला, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती पीछले 10 वर्षों से रामपुर में रहती है और वहीं सिलाई का काम करती है।
दो साल पहले हुई मुलाकात
इस दौरान बीते दो साल पहले उसकी जान पहचान यशमन्त नाम के शख्स से हुई। युवती का आरोप है कि यशमन्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वह इसका विरोध करती थी तो आरोपित उसे शादी करने का विश्वास दिलाता था।
शादी से मुकरा शख्स, दी मारने की धमकी
इस बीच जब पीड़िता ने यशमन्त से शादी की बात कही तो आरोपित ने उसे शादी करने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मोहल्ले व परिजनों को ये पता है कि आरोपित जल्दी ही उससे शादी करने वाला है।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, अब आरोपित के इंकार करने पर युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म व धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks