किन्नौरः हिमाचल प्रदेश में बीते 12 दिनों से लापता चल रही महिला की देह जंगल से बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शव को जानवरों ने नोच खाया था। ऐसे में महिला के शरीर में केवल हड्डियां ही शेष बची हुई थी। मामला प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के पुलिस थाना सांगला के तहत आते क्षेत्र रेशवाल का है।
यह भी पढ़ेंः CISF में निकली 249 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन, जानें क्या है क्रायटेरिया
59 वर्षीय है महिला
महिला की पहचान 59 वर्षीय भाग देवी पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव व डाकघर रेशवाल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 8 फरवरी को भाग देवी के लापता होने की शिकायत उनके परिजनों ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। परंतु उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था।
स्थानीय व्यक्ति ने दी सूचना
वहीं, इस बीच बीते कल यानी रविवार को स्थानीय व्यक्ति ने जंगल से गुजरते हुए वहां एक शव को पड़े हुए देखा। इसकी सूचना उसने 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम एसडीपीओ भावानगर राजू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
भाई ने कपड़ों से की पहचान
जहां पहले तो पुलिस टीम ने महिला की शिनाख्त की। मृतका की पहचान उसके भाई हरिसुख ने की है। बता दें कि मृतका के शरीर में केवल हड्डियां ही बची हुई थी। ऐसे में उनकी शिनाख्त हो पाना काफी मुश्किल था।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पंजाब नंबर ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह कुचला, 50 मीटर तक ले गया घसीटते, मौके पर गई जान
इस पर पुलिस टीम ने लापता चल रही महिला के परिजनों को पहचान के लिए मौके पर बुलाया। जहां मृतका के भाई ने कपड़ों से उसकी पहचान की। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला की मौत हुई तो हुई कैसे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks