हिमाचल: NDPS का आरोपी हुआ फरार, कोविड संक्रमण के चलते अस्पताल में था

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: NDPS का आरोपी हुआ फरार, कोविड संक्रमण के चलते अस्पताल में था


सिरमौर।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब से एक कैदी फरार हो गया है। आरोपी हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है, जिसे अपने साथियों के साथ स्मैक और अफीम के साथ पकड़ा गया था। नशा तस्करी में पकड़े गए 22 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र सत्य नारायण के खिलाफ 7 फरवरी 2022 को एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज हुआ था।

वहीं, जेल भेज जाने से पहले कोविड पॉजिटिव पाए जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां से अब वह फरार हो गया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि फरार आरोपी की दाईं बाजू अधरंग्रस्त है।

इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारी 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शाम सवा 4 बजे के आसपास भागा है। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

नोट: आरोपी की सूचना पुलिस को उपलब्ध करई जा सकती है। मोबाइल नंबर 98055-06600 पर सूचना दी जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ