ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज एक 13 साल की मासूम ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी जान चली गई। मामला ग्राम पंचायत करमाली से रिपोर्ट किया गया है। मृतक बच्ची की पहचान आरुषि पुत्री सुरेश धीमान निवासी करमाली के रूप में की गई है।
आज ही ऊना से आया था ऐसा ही केस
बता दें कि यह आज के दिन सामने आया आया इस तरह का दूसरा मामला है। इससे पहले ठीक इसी तरह ऊना जिले के तहत पड़ते पुलिस थाना अंब के दियाड़ा में गलती से जहर का सेवन करने के चलते 26 वर्षीय युवक की जान चली गई थी। इसके बाद अब जिले से इसी तरह का नया केस सामने आ गया है।
अस्पताल भी ले गए पर नहीं बची
वहीं, ताजा मामले में बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
बताया गया कि आरुषि ने सोमवार को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks