ऊनाः हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर के चलते एक शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित सदर पुलिस थाना के तहत आते वार्ड नंबर 10 के गोपाल नगर का है।
पैदल जाते वक्त पिकअप ने ठोंका
मृतक की पहचान करतार चंद पुत्र बाबू राम निवासी रामपुर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को करतार चंद सड़क पर पैदल जा रहा था। इस बीच संतोषगढ़ से ऊना की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
अस्पताल ले जाते तोड़ा दम
इस टक्कर में करतार चंद गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाया गया परंतु इस बीच रास्ते में ही उसकी जान चली गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपित वाहन चालक की तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks