कुल्लूः हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गश्त के दौरान एक 38 वर्षीय शख्स के पास से चरस की खेप बरामद की है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित पुलिस थाना भुंतर के तहत आते क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पुल के समीप बरामद हुई एक व्यक्ति की देह, आधार कार्ड से हुई पहचान
नेपाल निवासी है आरोपित
आरोपित की पहचान 38 वर्षीय ईश्वर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान जब वे निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर स्थित द पैट्रोल पंप हाट के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां बनी बड़ी-2 पाइपों के पीछे एक व्यक्ति को छिपे हुए देखा, जिसने पिट्ठू बैग पहना हुआ था।
पुलिस को देख घबराया
इस पर जब पुलिस टीम जांच के लिए गाड़ी से उतरी तो आरोपित उन्हें देखकर घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपित को मौके पर ही दबोच लिया। जब आरोपित के बैग की तलाशी ली गई तो उन्हें उसके पास से 4 किलो 15 ग्राम चरस बरामद हुई।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टैंकर से हुई आमने-सामने की भिडंत, दोनों वाहन चालक गंभीर
पुलिस कर रही जांच
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा इसके बाद आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि उसने यह चरस कहां से खरीदी है, इसे बेचने की योजना क्या है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks