मंडीः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान बस सवार एक युवक को नशे की खेप संग गिरफ्तार किया है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित भ्यूली के पास का है। आरोपित तस्कर की पहचान 30 वर्षीय मेघ सेन पुत्र जीतो राम निवासी गंवा लखनार, तहलीस ज्वाली जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अचानक गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव, झुलस गए छः मासूम समेत 10 लोग
पुलिस को देख घबराया
मिली जानकारी के मुताबिक मंडी पुलिस थाना की टीम भ्यूली के पास गश्त पर थी। इस दौरान उन्होंने मौके से गुजर रही एक बस को चेकिंग के लिए रोका। इस बीच जब टीम बस की तलाशी ले रही थी तो उसमें सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
750 ग्राम चरस हुई बरामद
टीम ने जब संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उन्हें उसके पास से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बजट सत्र से पहले पांच IPS व एक HPS अधिकारी का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपित के पास इतनी मात्रा में नशा आया कहां से और वे इसे किसे बेचने वाला था। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks