हिमाचल: नशा तस्करी के हिस्ट्रीशीटर पति- पत्नी के घर रेड, लाखों का चिट्टा और 4 लाख कैश बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नशा तस्करी के हिस्ट्रीशीटर पति- पत्नी के घर रेड, लाखों का चिट्टा और 4 लाख कैश बरामद

 

ऊनाः हिमाचल प्रदेश पुलिस अक्सर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती है। फिर चाहे वो लोगों की मदद करना हो या फिर नशा कारोबार के खिलाफ मुहिम छेड़ना। इस सब के बीच एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल पुलिस टीम की ऊना युनिट ने पड़ोसी राज्य पंजाब में दबिश देते हुए एक युवक के पास से 104 ग्राम हेरोइन 4 लाख रुपए की नकदी व 5 सेल फोन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ेंः राशिफल 11 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

12 मामले हैं दर्ज

आरोपित की पहचान विकास सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव बीनेवाला तहसील गढ़शंकर, होशियारपुर पंजाब के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों के पुलिस थानों में आरोपित शख्स व उसकी पत्नी के खिलाफ नशा तस्करी से संबंधित कुल 12 मामलें दर्ज हैं। 

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित ने अपने घर में नशीले पदार्थ छुपाए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब आरोपित के घर पहुंची तो उन्हें उसके घर से हेरोइन, नकदी व सेल फोन बरामद हुए। 

यह भी पढ़ेंः राशिफल 11 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

साथ में करेंगे जांच

इस पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद सामान को अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल व पंजाब पुलिस मिलकर मामले की जांच करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ