शिमलाः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा दो मामले प्रदेश की राजधानी शिमला से रिपोर्ट हुए हैं। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो युवकों के पास से 68.25 ग्राम चरस व 51 ग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस द्वारा दोनों मामलों के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
चाय की दुकान से मिला नशा
पहला मामला राजधानी शिमला की सब्जी मंडी का है। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के पास से 15.250 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान चेत राम निवासी नोहरा, चौपाल के तौर पर हुई है।
वहीं, नशा तस्करी का दूसरा मामला राजधानी के सुन्नी क्षेत्र का है। जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान चाय की दुकान से एक 53 ग्राम चरस व 51 ग्राम अफीम बरामद की है। इस दुकान का संचालन रामलाल नाम का एक व्यक्ति करता है, जिसे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, चली गई रिटायर्ड प्रिंसिपल की जान
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों के संबंध में आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वे नशे की ये खेप कहां से व किसे बेचने के लिए लाए थे। दोनों मामलों की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks