सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के चलते बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक चालक बाइक सवार को सड़क पर 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आते पांवटा साहिब-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का है।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 21 फरवरी : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
पंजाब नंबर ट्रक ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक नंबर पीबी 10डीएस-5918 बाता पुल से पांवटा की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में जैसे ही बाइक सवार युवक ने ट्रक से साइड लेने का प्रयास किया तो वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे आने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः राशिफल 21 फरवरी : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
आरोपित चालक फरार
इस हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks