सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए नौकरी का एक सुनहरा अवसर हाथ लगा है। बता दें कि मैसर्स सन फार्मास्युटिकल्स, हिमाचल पॉलीयोलेफिन्स लिमिटेड, शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड, जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल और विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में कुल 226 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन आगामी 15 फरवरी को परिसर साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है। इसकी जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने साझा की है।
जानें भर्ती के बारे में
कुल पदः 226
साक्षात्कार का स्थानः तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र नाहन
साक्षात्कार की तारीखः 15 फरवरी, 2022
साक्षात्कार का समयः सुबह दस बजे
उम्मीदवारों का चयनः कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से
आयु सीमाः 20-35 वर्ष
जरुरी दस्तावेजः दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र
सन फार्मास्युटिकल्स में होगी इन पदों पर भर्ती-
सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर या जनरल मैनेजर का एक पद भरा जाना है।
शैक्षणिक योग्यताः एमएससी केमिस्ट्री, बीफार्मा या एमफार्मा सहित 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
जबकि, कंपनी द्वारा जूनियर मैन्युफैक्चरिंग असिस्टेंट के 16 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यताः आईटीआई इलेक्ट्रिकल, फिटर और सीनियर ऑफिसर पद के लिए एमएससी, बीफार्मा के साथ 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
हिमाचल पॉलीयोलेफिन्स लिमिटेड में इन पदों पर होगी भर्ती-
कंपनी में ऑपरेटर के 14 पद भरे जाने हैं। इसमें 4 पद आईटीआई व 5 पद लैब असिस्टेंट के शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यताः बीएससी केमिस्ट्री, जबकि लैब हेल्पर के 5 पदों के लिए अभ्यर्थी साइंस से 12वीं पास होना चाहिए।
इधर, भरे जाएंगे हेल्पर के पद, 8वीं पास के लिए मौक
शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड कालाअंब की ओर से हेल्पर के 100 पद भरे जाएंगे। जबकि जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल में हेल्पर के 70 पद व विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में हेल्पर के 25 पद भरे जाने हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताः 8वीं, 10वीं व 12वीं
इन पदों के लिए न्यूनतम वेतनः 9000 रुपए



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks