हिमाचल में खुलेंगे पहली से 8वीं तक के स्कूल: शिक्षा मंत्री ने बताया कि कब आएगा फैसला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में खुलेंगे पहली से 8वीं तक के स्कूल: शिक्षा मंत्री ने बताया कि कब आएगा फैसला

 

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में कोरोना मामलों में आई गिरावट के चलते सरकार द्वारा कोरोना बंदिशें कम कर दी गई हैं। इस सब के बीच खबर आ रही है की प्रदेश सरकार अब पहली से 8वीं कक्षा तक के भी स्कूल खोलने जा रही है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: सज धज कर बारात जाने को निकले थे दो युवक, स्किड हुई बाइक - एक की गई जान

विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को भी स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किया जाएगा। 

बैठक में होगा अंतिम निर्णय

गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने को लेकर अंतिम निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए हैं। ऐसे में अब शिक्षा विभाग छोटी कक्षाओं के बच्चों को भी स्कूल बुलाने की तैयारियों में हैं। 

यह भी पढ़ेंः Hpbose 10वीं फर्स्ट टर्म का रिजल्ट आउट, यहां से चेक करें अपने परिणाम, डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि बीते कल हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने के विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि आगामी 14 फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ