हिमाचल: SDO की बेटी ने जॉब के साथ-साथ की पढ़ाई, बिना कोचिंग के पाई शानदार सफलता

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: SDO की बेटी ने जॉब के साथ-साथ की पढ़ाई, बिना कोचिंग के पाई शानदार सफलता

 
सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत और लगन के चलते अपना व अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा ही कर दिखाया है प्रदेश के सिरमौर जिले के तहत पड़ते नाहन क्षेत्र के सराहां की रहने वाली शालिनी चौहान ने। बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा को पास कर शालिनी नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। 

एम्स नागपुर में देंगी सेवाएं

उनका चयन बतौर नर्सिगं ऑफिसर एम्स नागपुर में हुआ है। उनकी ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ये सफलता नौकरी करने के साथ-साथ बिना कोचिंग के प्राप्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक शालिनी चौहान ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई माता पदमावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से प्राप्त की है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में खुलेंगे पहली से 8वीं तक के स्कूल: शिक्षा मंत्री ने बताया कि कब आएगा फैसला

एम्स में काम करना था सपना

इसके उपरांत वे एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस फरीदाबाद में नौकरी कर रही थी। परंतु शालिनी का सपना एम्स में सेवाएं देना का था। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए शालिनी खूब मेहनत की। इस दौरान उनके इंस्टीट्यूट ने भी उनकी काफी मदद की। वैश्विक महामारी के दौरान उन्हें छुट्टी तो दी ही साथ ही उनकी तैयारी में भी पूरी मदद की। वहीं, अब वे एम्स नागपुर में अपनी सेवाएं देंगी। 

जानें क्या बोलीं शालिनी

इस संबंध में शालिनी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता व शिक्षकों का आभार प्रकट करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने माता पदमावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के स्टाफ मेंबर्स व एशियन इंस्टीटयूट ऑफ़ मेडिकल साईंस फरीदाबाद का आभार भी व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: सज धज कर बारात जाने को निकले थे दो युवक, स्किड हुई बाइक - एक की गई जान

पिता हैं एसडीओ 

शालिनी चौहान के पिता दलीप सिंह नाहन स्थित बिजली बोर्ड में एसडीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता सत्या देवी गृहणी हैं। शालिनी की छोटी बहन व छोटा भाई भी है। बहन कॉलेज जाती है जबकि भाई छठी कक्षा में पढ़ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ