ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने अपने ही गांव के एक दुकानदार पर छेड़छाड़ व गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित अंब क्षेत्र का है।
सामान लाने गई थी दुकान
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती 11 फरवरी की है। महिला ने पुलिस मे दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी संग गांव में स्थित एक दुकान से कुछ सामान लाने गई थी। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करने लगा।
फोन पर पति को बताया हाल
इस बीच महिला बड़ी मुश्किल से खुद को आरोपित के चंगुल से बचाकर घर पहुंची। जहां उसने अपने पति को फोन के माध्यम से आपबीती सुनाई। इसके उपरांत मामले के संबंध में कार्रवाई करते हुए महिला ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों के पास इसकी शिकायत दी।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अचानक गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव, झुलस गए छः मासूम समेत 10 लोग
पुलिस कर रही जांच
वहीं, अब महिला ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उसे न्याय दिलाने हेतु पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उधर, पुलिस ने मिली शिकायत पर नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks