हिमाचलः तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, चली गई रिटायर्ड प्रिंसिपल की जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, चली गई रिटायर्ड प्रिंसिपल की जान

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार 75 वर्षीय सेवानिवृत प्रधानाचार्य की मौत हो गई। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित अंब चौक के नैहरियां का है। 

हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र बाबू राम निवासी राम नगर नकडोह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वे सेवानिवृत्त प्रिंसिपल होने के अलावा अपनी ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं। 

पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को सुबह करीब साढे़ 11 बजे सुरजीत सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में अंब आए हुए थे। इस बीच नैहरियां रोड़ की ओर जाते हुए उनकी स्कूटी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइड मार दी। इसके चलते वे स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरे।। 

अस्पताल ले जाते गई जान

इस हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने के चलते उन्हें ऊना रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।

यह भी पढे़ंः हिमाचलः बेटी संग सामान खरीदने गई थी महिला, दुकानदार ने कर डाली छेड़छाड़, FIR दर्ज

पुलिस कर रही जांच

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ