कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने के चलते चालक की मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित मणिकर्ण घाटी के तहत पड़ते सरसाड़ी का है।
ड्राइवर ने खोया संतुलन:
तक चालक की पहचान गोपाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव हेसीराशरण डाकघर जलूंगा जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सरसाड़ी के पास कार चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।
इस वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़क गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
जहां उन्होंने मृतक कार चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अलम में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks