सिरमौर। हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर जिले के अंतर्गत आते पच्छाद उपमंडल के अंतर्गत बागपशोग पंचायत में एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मृतक की 47 वर्षीय सुरेश कुमार, निवासी कथाड़ पंचायत के गांव चकरावन के रूप में हुई है।
जंगल में गई महिलाओं ने नाले में पड़ा देखा
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार बीते शनिवार से ही लापता चल रहा था। इसके बाद अब उसका शव नाले से बरामद किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, उसका शव तब बरामद हो सका जब सोमवार को पशोग गांव की महिलाएं जंगल में घास लेने को जा रही थीं।
इसी दौरान उन्होंने जंगल के बीचों-बीच पानी के नाले के पास गिरे हुए शख्स को देखा और इस बारे में पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा को बताया, जिन्होंने फ़ौरन ही पुलिस को मौके पर बुला लिया।
पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गया पीछे
मामले का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई हरीश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह शनिवार को वो करीब 4 बजे के करीब सराहां से कुछ खाद्य सामग्री लेकर घर गया था। हरीश शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी व तीन बेटियां छोड़ गए है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks