ऊनाः हिमाचल प्रदेश में डेढ़ महीने से लापता एक युवक का शव पेड़ से लटके हुए बरामद हुआ है। मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित गगरेट क्षेत्र के तहत आते गांव ब्रह्मपुर का है।
पेशे से ड्राइवर था युवक
मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी ब्रह्मपुर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक पेशे से ड्राइवर था और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर जाता रहता था। इस दौरान बीते डेढ माह पहले वे अचानक कहीं गायब हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
झाड़ियों के पीछे लटका मिला शव
वहीं, जब गांव के युवक खेतों में झाड़ियों की ओर पहुंचे तो वहां उन्होंने रोहित का शव पेड़ से लटके देखा। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks