कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में इस समय मौसम आम लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते जहां लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो रखा है। वहीं, बर्फीले इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा और बारिश के चलते भूस्खलन की संभावना बनती दिख रही है।
इस सब के बीच सूबे के कुल्लू जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार दोपहर के आसपास लारजी डैम के पास हाईवे-305 पर पहाड़ी दरक गई, जिसके बाद हाइवे पर मानो पल ही भर में पत्थरों की बारिश सी हो गई और हाइवे बंद हो गया।
चपेट में आई कार-कई लोग थे सवार
इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार भी पत्थरों की चपेट में आ गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कार में कई लोग सवार थे, जो कि बाल-बाल बच गए। हालांकि, पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी है।
वहीं, हाइवे भारी मलबा गिरने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इसमें निगम की बसों के साथ पर्यटक और आम लोगों के वाहन कड़ाके की ठंड में फंसे रहे। सूचना के बाद हाईवे की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबे को हटाया गया। मलबे को हटाकर हाईवे को खोल दिया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks