हिमाचल: घर के इकलौते चिराग को कार ने था रौंदा, PGI में टूटा 10 वर्षीय का दम

Ticker

adv

हिमाचल: घर के इकलौते चिराग को कार ने था रौंदा, PGI में टूटा 10 वर्षीय का दम


ऊना:
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बीते कल सड़क दुर्घटना की एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। घटना उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव की है। जहां एक कार ड्राइवर को इतनी अधिक जल्दीबाजी थी कि दस वर्षीय बालक को रौंदते हुए घटना स्थल से फरार हो गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि वह मासूम अपनी जिंदगी की जंग हार गया। 

बतौर रिपोर्ट्स, तेज रफ्तार कार द्वारा अंबोटा गांव में रौंदे गए दस वर्षीय कृष्णा की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कृष्णा अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद फरार सफेद रंग की कार और सवार का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी है।

खेत से लौटे रहे थे पिता-पुत्र:

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने बेटे कृष्णा (10 वर्ष) के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा सड़क किनारे खड़ा था, जबकि रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़ा था।

इसी दौरान गगरेट की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को रौंदते हुए तेज रफ्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई।

जांच में जुटी पुलिस:

पिता जख्मी बेटे को लेकर तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। इसके बाद तुरंत ही उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था,लेकिन जख्मों के ताव को न सहते हुए कृष्णा ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।  

पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात कार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस शीघ्र दुर्घटना में शामिल कार को ढूंढ निकालेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ