कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहरन पुखर इलाके के रहने वाले एक भारतीय सेना के जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। बताया गया कि किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हुआ।
असम के गुवाहाटी में थे तैनात
मृतक जवान का नाम वीरेंद्र कुमार है, जो राइफल्स में 2006 में भर्ती हुए थे और असम के गुवाहाटी में तैनात थे। सैनिक के भाई अंकुश ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वीरेंद्र कुमार ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र छुट्टी के दौरान घर पर आया हुआ था।
विधायक भी अंतिम संस्कार में पहुंचे
सैनिक की मौत से समूचे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, आज मंगलवार को सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। स्थानीय विधायक होशियार सिंह ठाकुर, स्थानीय प्रशासन के लोग भी सैनिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विधायक ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की खड़ी में वो उनके साथ हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks