हिमाचलः गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टैंकर से हुई आमने-सामने की भिडंत, दोनों वाहन चालक गंभीर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचलः गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टैंकर से हुई आमने-सामने की भिडंत, दोनों वाहन चालक गंभीर


 कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक व मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर की आमने-सामने से हुई टक्कर के चलते दोनों वाहनों के चलाकों के घायल होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पुलिस थाना इंदौरा के तहत आते जम्मू-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोकी बैरियर का है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः रात को सोते वक्त हीटर से लगी रजाई में आग, झुलस गया 65 वर्षीय शख्स, नहीं बची जान

आमने सामने से भीड़े वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त पेश आया जब ट्रक नंबर पीबी-13-एडब्लू-6291 विपरीत दिशा से पठानकोट से मुकेरियां तथा मेडिकल ऑक्सीजन कैंटर बद्दी से जम्मू की ओर जा रहा था। इस बीच रास्ते में तोकी बैरियर पर दोनों की आमने सामने से जोरदार भीडंत हो गई। 

दोनों चालक गंभीर

इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेते पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम एसआई कुलदीप चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। 

सस्ते के चक्कर में हुआ हादसा

दरअसल, यहां स्थित छन्नी बेली के पास हिमाचल का पेट्रोल पंप है। जहां सस्ता पैट्रोल व डीजल भरवाने के लिए अकसर वाहन विपरीत दिशा से आवाजाही करते हैं। इस वजह से यहां पर अकसर इस तरह के हादसे व घटनाएं पेश आती रहती हैं।  

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः फंदे से झूला 37 वर्षीय शख्स, अगली सुबह 12 वर्षीय बेटे ने लटके देखा तो निकली चीखें

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह क शिकायतें मिल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे विपरीत दिशा से आने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें साथ ही ऐसे लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ