हिमाचल वीडियो वायरल: महिला मंडल सचिव के सिर पर दे मारी कुल्हाड़ी, जिसने भी देखा सहम गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल वीडियो वायरल: महिला मंडल सचिव के सिर पर दे मारी कुल्हाड़ी, जिसने भी देखा सहम गया


शिमला।
हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की डंसा पंचायत के नोगीधार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में एक शख्स क्रिकेट के मैदान में महिला मंडल प्रधान और सचिव पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करता हुआ नजर आ रहा है। इस हमले में महिला मंडल की सचिव नारा देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद 

महिला को रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार शाम नोगीधार में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आरोप है कि शाम के समय सेवक राम पुत्र अनंत राम, निवासी धार का सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर महिला मंडल की पदाधिकारियों के साथ विवाद शुरू हो गया।

महिला के सिर पर एक दर्जन टांके लगे

इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच सेवक राम अपना आपा खो बैठा और महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला मंडल की सचिव नारा देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिला के सिर पर एक दर्जन टांके लगे हैं। 

महिला मंडल प्रधान राम प्यारी ने बताया की गनीमत रही की वार करते समय कुल्हाड़ी फिसल गई और उसे मामूली चोट पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ