शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। राजधानी शिमला स्थित मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आगामी 22 व 23 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम खराब रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल पुलिस की बड़ी सफलताः गश्त के दौरान एक व्यक्ति से बरामद की 4 किलो 15 ग्राम चरस, हुई FIR
उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही विभाग की ओर से मध्य पर्वतीय इलाकों व निचले भागों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के निदेशक बोले
इस संबंध में जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को प्रदेश के मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का पूर्वानुमान है। मध्यपर्वतीय व मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः पुल के समीप बरामद हुई एक व्यक्ति की देह, आधार कार्ड से हुई पहचान
डेढ़ हफ्ते से खिल रही धूप
वहीं, बात करें राजधानी शिमला की तो यहां आज धूप खिली रही। इस वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। बता दें कि बीते डेढ़ हफ्ते से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में धूप खिलने के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली है। साथ ही साथ प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतक तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks