हिमाचल: पति के संज्ञान में ससुर समेत अन्य ने लूटी आबरू, 4 साल की बेटी संग भी..

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पति के संज्ञान में ससुर समेत अन्य ने लूटी आबरू, 4 साल की बेटी संग भी..

 

ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक पत्नी ने अपनी ही पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व अपने ससुर समेत अन्य व्यक्तियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा महिला ने आरोपित पति पर अपनी 4 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप भी जड़ा है। मामला प्रदेश के ऊना जिले के तहत पड़ते एक गांव का है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हरियाणा नंबर की गाड़ी, एक की गई जान दूसरा गंभीर

पति ने दी धमकी

महिला ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका विवाह 24 नवंबर 2017 को हुआ है। उसकी चार साल की एक बेटी भी है। पीड़िता कहती है कि उसके पति ने सारी हदों को पार करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके उपरांत उसने महिला को इस संबंध में किसी को भी कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। 

बच्ची को भी नहीं छोड़ा

महिला कहती है कि उसके पति ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें की हैं। इसके अलावा महिला ने अपने ससुर व अन्य व्यक्तियों पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः चारा लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर अचानक गिरा पेड़, बेसुध होकर गिरा नहीं बची जान

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित पति, ससुर व अन्य  लोगों पर आईपीसी की धारा  377, 354, 506, 509 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच करने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ