शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज महाशिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।
मेष राशि
आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। आज माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चें घर पर खेल-कूद में अपना समय बितायेंगे।
वृष राशि
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।
सिंह राशि
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। छात्र ऑनलाइन कोई नयी चीज सीखने का मन बनायेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks