कट्टा लेकर हिमाचल आया आशिक: वेलेंटाइन वीक में लेने चला था 'गर्ल फ्रेंड' की जान, पहुंचा जेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कट्टा लेकर हिमाचल आया आशिक: वेलेंटाइन वीक में लेने चला था 'गर्ल फ्रेंड' की जान, पहुंचा जेल


 बिलासपुरः
पड़ोसी राज्य हरियाणा निवासी एक युवक को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देसी कट्टे समेत 3 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से सल्फास की गोलियां भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपित यहां अपनी एक महिला दोस्त को मारने के लिए आया हुआ था। महिला को मारने के बाद आरोपित खुद सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की फिराक में था। मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। 

24 वर्षीय है आरोपित

आरोपित युवक की पहचान 24 वर्षीय प्रवीण पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव संधाई जिला रोहतक हरियाणा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 9 जनवरी को आरोपित चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित वर्षाशालिका में खड़ा हुआ था। इस दौरान सदर पुलिस थाना के कुछ पुलिस कर्मी वहां पास में ही एक चाय की दुकान में चाय पीने पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: बारात से लौट रही कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों में से 2 की गई जान, 3 गंभीर

शक के आधार पर ली तलाशी 

पुलिस कर्मियों की नजर जैसे ही आरोपित पर पड़ी तो उन्हें वे नशे की हालत में लगा। इस पर जब पुलिस कर्मी उससे पूछताछ करने लगे तो वह घबरा गया। वहीं, जब शक के आधार पर कर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उन्हें उसके पास से देसी कट्टा, तीन कारतूसों के साथ लोडिड बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने युवक की जैकेट से सल्फास की गोलियों की डिब्बी भी बरामद की। 

खुदकुशी करने का था इरादा

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम आरोपित को पुलिस थाना ले गई। जहां आरोपित ने महिला मित्र को मारने के साथ-साथ खुदकुशी करने की बात कबूली। पुलिस द्वारा आरोपित को अदालत में पेश करने के बात पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि युवक के पास देसी कट्टा आया कहां से उसने यह किससे खरीदा। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने की है। 

फेसबुक के माध्यम से हुई दोस्ती

बता दें कि आरोपित प्रवीण बीते 6 साल पहले फेसबुक के माध्यम से बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल में रहने वाली एक महिला से परिचित हुआ था। इसके उपरांत दोनो ही एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान जब बीती 3 फरवरी को उक्त युवक अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए यहां आया तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: SDO की बेटी ने जॉब के साथ-साथ की पढ़ाई, बिना कोचिंग के पाई शानदार सफलता

महिला ने कराई थी शिकायत दर्ज

इस पर आरोपित महिला का मोबाइल फोन लेकर वहां से चला गया। इस संबंध में उक्त महिला ने पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मिली शिकायत के आधार पर इसकी जांच का जिम्मा महिला पुलिस ताना बिलासपुर को सैंपा गया। इस बीच बीती 8 फरवरी को आरोपित बिलासपुर पहुंचा। जहां अगले दिन पुलिस ने उसे हिरासत में लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ