हिमाचल के लाखों कर्मियों के DA बढ़ोतरी की नोटिफिकेशन हुई जारी, इस डेट से मिलेगा लाभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के लाखों कर्मियों के DA बढ़ोतरी की नोटिफिकेशन हुई जारी, इस डेट से मिलेगा लाभ


शिमला।
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए तीन फीसद महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन में मार्च में इसका भुगतान होगा। अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 28 फीसद से बढ़कर 31 फीसद हो गया है। 

इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा

यह एक जुलाई 2021 से लागू माना जाएगा। राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार इस तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए का भुगतान मार्च में फरवरी 2022 के वेतन में नकद किया जाएगा। जबकि एक जुलाई 2021 से 31 जनवरी 2022 तक कर एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डाला जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च 2022 से दिया जाएगा। 

वहीं जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत हुए या जिन्होंने जीपीएफ खाता बंद कर दिया है या जो कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत आते हैं उन्हे डीए का एरियर एक जुलाई 2021 से लेकर मार्च में फरवरी के वेतन में नकद दिया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों के समान DA 

इस संबंध में वित्त विभाग विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों के समान हो गया है। महंगाई भत्ते को लेकर करीब तीन महीने पहले कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के समान यह प्रदान किया जाए।

CM जयराम ने किया था ऐलान 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राजस्व दिवस के मौके पर सोलन में कर्मचारियों को तीन फीसद महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की थी। आज इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।  हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को इसका मार्च माह के वेतन में लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ