सोलनः हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों भारी बारिश व बर्फबारी के चलते कई हादसे व घटनाएं पेश आ रही हैं। इस सब के बीच प्रदेश के सोलन जिले स्थित सुबाथू मार्ग पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से चट्टाने गिरने के कारण दो घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई है।
छप्पड़ फाड़ गिरा पत्थर:
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात भारी बारिश के चलते सुबाधू मार्ग के समीप पहाड़ पर से बड़ी चट्टानें दो घरों पर आ गिरी। इस वजह से नीचे मौजूद एक घर की दीवार टूट गई तो दूसरे घर की छत्त पर छेद करते हुई एक भारी चट्टान जमीन पर जा गिरी।
गनीमत यह रही की जिस वक्त चट्टानें गिरी उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
कटिंग कर पहाड़ को किया कमजोर :
उधर, इस घटना की चपेट में आए मकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि 50 मीटर की दूरी पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से अनियमितता बरतते हुए सड़क की कटिंग कार्य़ में पूरे पहाड़ को हिला कर कमजोर कर दिया है। इस वजह से यह हादसा पेश आया है।
इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत को भी उसकी शिकायत दी जा चुकी है। यहां तक की बीते दिन एसडीम सोलन अजय यादव भी मौके का दौरा कर विभाग को फटकार लगा चुके हैं।
निरिक्षण कर देंगे राहत:
उनका कहना है कि विभाग की इस गौर जिम्मेदाराना तरीके से काटे गए पहाड़ के आगे सुरक्षा इंतजाम अभी तक नहीं हो पाए हैं।
इस संबंध में बीडीसी सदस्य देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना एसडीएम सोलन को दी जा चुकी है। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को फोरी राहत देने की बात कही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks