शिमला/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की युवा व तेजतर्रार आईपीएस (IPS) और मौजूदा वक्त शिमला की एसपी मोनिका भुंटूगरू ने आज शनिवार डीएफओ (DFO) कुणाल अंगरीश संग परिणय सूत्र में बंध गईं। वन विभाग के शानदार अधिकारियों की फेहरिस्त में शामिल युवा वन मंडलाधिकारी कुणाल अंगरीश पांवटा साहिब के डीएफओ के पद पर करीब-करीब तीन साल से तैनात हैं।
अचनाक शाम को सामने आई तस्वीर
मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को पांवटा साहिब स्थित एक होटल में चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में आईपीएस (IPS) व आईएफएस (IFS) अधिकारियों का परिणय समारोह आयोजित किया गया। वहीं, शाम को अचानक ही अधिकारियों के परिणय सूत्र में बंधने की एक तस्वीर सामने आई।
बता दें कि महिला आईपीएस मोनिका भुंटूगरू मूलतः हिमाचल के लाहौल स्पीति की रहने वाली हैं। प्रोबेशनर पीरियड के दौरान भी सिरमौर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे चुकी हैं। वहीं, शिमला की एसपी के पद पर रहने से पहले आईपीएसस मोनिका चंबा में भी पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुकी हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks