सिरमौरः हिमाचल प्रदेश स्वर्ण समाज आयोग के गठन को लेकर हमेशा चर्चा में रहे देवभूमि क्षत्रित सगंठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर को आज सुबह एट्रोसिटी मामले के संबंध में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वहीं, गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उनको अदालत से जमानत मिल गई है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले का है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने रूमित की गिरफ्तारी एससी व एसटी एक्ट का मामला दर्ज करने के बाद की थी मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से ही इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी।
इस बीच इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बस भी तैनात किया गया था। इस दौरान भारी मात्रा में स्वर्ण समाज व क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता भी नाहन पहुंचना शुरु हो गए थे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
जानें क्या है मामला-
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने पंचायत प्रधान को सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। इस संबंध में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके उपरांत पंचायत प्रधान व उसके पति ने पुलिस थाना में एससी एसटी एक्ट के तहत रुमित ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
इस संबंध में उन्होंने एसपी सिरमौर के पास भी एक ज्ञापन भी सौंपा था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया था। उधर, मामले में आ रही ताजा अपडेट के अनुसार क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष को अदालत से रिहाई मिल गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks