ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सड़क दुर्घटना की एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। घटना उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव की है। जहां एक कार ड्राइवर को इतनी अधिक जल्दीबाजी थी कि दस वर्षीय बालक को रौंदते हुए घटना स्थल से फरार हो गई।
खेत से लौटे रहे थे पिता-पुत्र:
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने बेटे कृष्णा (10 वर्ष) के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा सड़क किनारे खड़ा था, जबकि रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़ा था।
इसी दौरान गगरेट की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को रौंदते हुए तेज रफ्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई।
जांच में जुटी पुलिस:
पिता जख्मी बेटे को लेकर तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। गंभीर अवस्था में बच्चे का इलाज जारी है। गगरेट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन का पता लगाकर पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks