ऊनाः हिमाचल प्रदेश में एक पत्नी ने छः दिन से लापता चल रहे अपने पति को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के आगे मदद की गुहार लगाई है। मामला सोलन जिले के तहत आती पंचायत गगरेट के बद्दी का है।
30 जनवरी से है लापता
लापता चल रहे शख्स की पहचान सन्नी सूद के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी सूद बद्दी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। इस दौरान बीते रविवार यानी 30 जनवरी को वे अचानक कहीं लापता हो गया। इस संबंध में लापता युवक के घरवालों ने बीते 2 फरवरी को बद्दी पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। परंतु अभी तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।
पत्नी ने लिखा मदद करो-
वहीं, अब अपने लापता पति को ढूंढने के लिए महिला ने फेसबुक माध्यम से जनता से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि अनिता सहगल नाम की फेसबुक आईडी पर पोस्ट साझा करते हुए सन्नी सूद की पत्नी ने लिखा कि मेरे पति को ढूंढने में मेरी मदद करो।
अगर देखा है तो करें संपर्क
मेरे पति 30 जनवरी को रात बजे बद्दी, जिला सोलन से लापता हैं। अगर किसी ने उन्हें बद्दी के पास या किसी अन्य जगह पर देखा, हो तो कृपया हमसे संपर्क करें। हमारे कठिन समय में आपके छोटे से योगदान के लिए हम बहुत आभारी होंगे।
पुलिस ढंग से नहीं कर रही जांच
उधर, मामले के संबंध में स्वजनों का कहना है कि पुलिस बेहद ही सुस्त ढंग से युवक को ढूंढ रही है। यदि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी घटित होती है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। अगर आप में से किसी ने भी सन्नी सूद को देखा है तो आप भी इस दुखियारी परिवार से संपर्क कर उनकी मदद कर सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks