आरोपित महिला की पहचान परमजीत उर्फ गोशा (55 वर्षीय) निवासी गांव दोदवा तहसील व जिला गुरदासपुर के रूप में की गई है। आरोपी महिला बीते कुछ वक्त से थाना डमटाल के तहत गांव भदरोआ में रह रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता उस वक्त हाथ लगी जब नूरपुर नारकोटिक्स सेल की टीम गांव भदरोआ में रूटीन गश्त पर थी।
हाथों में पकड़ा लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया
इस दौरान टीम ने एक महिला के हाथों में प्लास्टिक का लिफाफा देखा। पुलिस टीम को देख महिला ने हाथों में पकड़ा लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। महिला पर शक होने पर टीम ने फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ।
वहीं, इसके बाद पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस। एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks